Tuesday, October 29, 2024

धनतेरस 2024 खरीददारी और पूजा का शुभ मुहूर्त


वैदिक पंंचांग अनुसार हर साल धनतेरस का पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, मृत्यु के देवता यमराज और कुबेर जी की पूजा करने का विधान है। इस साल धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर को है। आपको बता दें कि सोना, चांदी, बर्तन आदि की खरीदारी करना शुभ माना जाता है।

कहते हैं कि इस दिन बरतन और धातु की चीजों की खरीदारी करने से धन में 13 गुणा वृद्धि और समृद्धि आती है। साथ ही इसी दिन देवताओं के वैध भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति हुई थी। यही वजह है इस दिन धन्वंतरि जयंती भी मनाते हैं। वहीं आपको बता दें कि धनतेरस पर खरीदारी और पूजा के लिए इस बार पंचांग में कई अच्छे मुहूर्त दिए गए हैं। जिसमें त्रिपुष्कर योग, अभिजीत मुहूर्त और प्रदोष काल – तीनों ही शुभ मुहूर्त इस बार धनतेरस पर विशेष हैं। आप अपनी सुविधानुसार इनमें से किसी भी मुहूर्त में खरीदारी या पूजा कर सकते हैं। आइए जानते हैं धनतेरस की तिथि, पूजा विधि और पूजा- मुहूर्त…

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त
धनतेरस 2024 शुभ चौघड़िया मुहूर्त
दिन का चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य मुहूर्त: सुबह 09:18 से 10:41 सुबह।
लाभ-उन्नति मुहूर्त: सुबह 10:41 से 12:05 दोपहर।
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: दोपहर 12:05 से 01:28 दोपहर तक
शुभ-उत्तम मुहूर्त: दोपहर 02:51 से 04:15 दोपहर तक।

बन रहा त्रिपुष्कर योग
वैदिक पंचांग अनुसार त्रिपुष्कर योग सुबह 6 बजकर 32 मिनट से आरंभ होकर अगले दिन तक 10 बजकर 30 मिनट पर रहेगा। इस योग में की गई खरीदारी करने से चीजों में तीन गुणा वृद्धि होती है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है…

धनतेरस सोना-चांदी खरीदारी शुभ मुहूर्त 
(सुबह)- सुबह 06:34 से अगले दिन सुबह 10: 33 मिनट तक
धनतेरस सोना-चांदी खरीदारी शुभ मुहूर्त (शाम)- 06 बजकर 36 से लेकर रात 8 बजकर 32 मिनट तक

घर में लाये नई झाड़ू
शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन घर में नई झाड़ू लाना देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। झाड़ू से स्वच्छता आती है और साफ-सुथरे घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है।

0 $type={blogger}:

Post a Comment